Tue. Jul 23rd, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 19 नवंबर हिन्दी

1. 19 नवंबर 2023 को पूरे विश्व में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाएगा।
2. 19 नवंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाएगा।
3. भारत रूस देश से Igla-S Anti Aircraft Missile खरीदेगा।
4. कर्नाटक राज्य में JSW 4119 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड पोर्ट विकसित करेगा।
5. भारतीय रेलवे ने IRCTC सहयोग से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ की शुरुआत करने जा रहा है।


6. हरदीप सिंह पुरी ने तीसरी हॉकी इंडिया महिला चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया है।
7. APEC शिखर सम्मेलन अमेरिका में आयोजित किया गया था।
8. ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2023 का आयोजन फरीदाबाद में किया जायेगा।
9. Ship to Ship LNG Transfer करने वाली दुनिया की पहली कंपनी गेल बनी है।
10. भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम द्वारा ICC क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में एरोबेटिक प्रदर्शन किया जाएगा।


11. संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज मित्र शक्ति – 2023’ का आयोजन भारत और श्रीलंका के साथ किया जा रहा है।
12. 8वीं बार क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम ऑस्ट्रेलिया है।


13. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने निजी क्षेत्र में हरियाणा के स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण वाले प्रावधान को असंवैधानिक घोषित किया है।
14. Senior IPS Officer आलोक शर्मा को Special Protection Group ( SPG) का निदेशक नियुक्त किया गया है।


15. NASA और जापान देश मिलकर 2024 में दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह लॉन्च करेंगे।
16. नई दिल्ली शहर के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी मंडप का उद्घाटन किया गया है।
17. भारतीय नौसेना ने अमिनी नाम से अपना सबसे उन्नत और अत्याधुनिक पनडुब्बी रोधी युद्धक Shallow Watercraft लॉन्च किया है।
18. भारत की अंडर-16 टीम ने खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप जीत ली है।
19. एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया ने पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक महावीर लुनावत को दो साल के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है।


20. इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (IMTECH), चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अश्विनी कुमार को जैविक विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।