Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 22 नवंबर 2023 हिन्दी

1. भारत देश की GDP 4 ट्रिलियन डॉलर के पार हुई है।
2. 6 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश ऑस्ट्रेलिया बना है।


3. गोवा राज्य में 54वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया गया है।
4. मिस यूनिवर्स 2023 (72वें ) निकारागुआ की शेनिस पलाशियो ( 23 वर्ष, मॉडल और वकील) बनी हैं।


5. तमिलनाडु में 13th Hockey India Senior Men’s National Championship का आयोजन किया जा रहा है।
6. महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप के मामलों में बेंगलुरु शहर शीर्ष स्थान पर रहा है।
7. कोंडे नास्ट ट्रैवलर की सूची के अनुसार 2024 में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान कोच्चि है।
8. संयुक्त राष्ट्र फोरम की वार्षिक बैठक नई दिल्ली शहर में आयोजित किया गया है।
9. FY25 के लिए भारत की खाद्य सब्सिडी के 2.3 ट्रिलियन रुपए रहने की संभावना है।
10. वित्त मंत्रालय ने पीएसयू बैंकों को साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।
11. कोटक बैंक बोर्ड द्वारा अशोक वासवानी को MD and CEO नियुक्त किया गया है।
12. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


13. रघुबर दास को ओडिशा राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
14. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने खतरनाक उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री को रोकने के लिए “सुरक्षा प्रतिज्ञा” का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है।
15. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ‘बंगस एडवेंचर फेस्टिवल’ का उद्घाटन किया है।
16. कुलदीप यादव 150 एकदिवसीय विकेट के आंकड़े तक पहुंच गए, और केवल 88 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में ऐसा करने वाले सबसे तेज़ भारतीय स्पिनर बन गए।
17. पिछले महीने बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किशोर जेना और अमोज जैकब ने चंडीगढ़ में इंडियन ग्रां प्री 5 2023 एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपना अच्छा फॉर्म जारी रखा।
18. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने उत्तरी सुमात्रा के मेदान में आयोजित इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में अपनी दूसरी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती है।


19. वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को ऑस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
20. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने हाल ही में अर्ध-पालतू गोजातीय पशु मिथुन को उपभोग्य खाद्य स्रोत के रूप में आधिकारिक मान्यता प्रदान की है।
21. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को पर्यावरण मानकों में सुधार और यात्रियों को पर्यावरण-अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्लेटिनम की उच्चतम रेटिंग के साथ ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन’ प्रमाणन से सम्मानित किया गया है।