Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 25 नवंबर हिन्दी 2023

1. 25 नवंबर 2023 को महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा।
2. 24 नवंबर 2023 को लाचित दिवस मनाया गया।
3. भारतीय नौसेना और DRDO ने पहली स्वदेशी रूप से विकसित Naval Anti-ship Missile का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।


4. भारत ने कनाडा देश के साथ फिर से ई-वीजा सेवाएं शुरू कर दी है।
5. DGCA ने नियमों का पालन न करने के लिए एयर इंडिया एयरलाइन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
6. राजनयिक संबंधों को मजबूत करने हेतु INS सुमेधा मोजाम्बिक देश के मापुटो में तैनात किया गया है।


7. खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण 10 से 17 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
8. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के केसर को Gl Tag दिया गया है।


9. IIT रोपड़ ने पंजाब की सतलुज नदी में दुर्लभ धातु ‘टैंटलम’ की खोज की है।
10. IWAI (Inland Waterways Authority of India) ने अमेज़न के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए है।
11. राष्ट्रपति मुर्मू जी ने ओडिशा राज्य में “नए भारत के लिए नई शिक्षा” नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत की है।
12. IIT Madras के द्वारा स्टार्टअप्स के लिए भारत के पहले इनक्यूबेटर सूचना प्लेटफॉर्म का अनावरण किया गया है।


13. गुजरात राज्य के नवसारी शहर में पीएम मित्र पार्क की स्थापना की गई है।
14. यूएन लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष CAG गिरीश चंद्र मुर्मु बने हैं।
15. विनय एम. टोंस को भारतीय स्टेट बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
16. वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में ‘म्यूजिक फ्रॉग’ की एक नई प्रजाति की खोज की है
17. Directorate General of Foreign Trade-DGFT ने देश से निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए अमेज़न इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
18. महाराष्ट्र सरकार ने अनुभवी पार्श्व गायक और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुरेश ईश्वर वाडकर को 2023 के अपने प्रतिष्ठित ‘गणसमरागिनी लता मंगेशकर पुरस्कार’ के लिए चुना है।


19. अभिनेता-कॉमिक वीर दास अपने नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल “वीर दास: लैंडिंग” के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और उन्होंने यह सम्मान अपने नाम समर्पित किया है।
20. भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 14वां संस्करण, ‘वज्र प्रहार, 2023’ मेघालय के उमरोई छावनी में शुरू हो गया है।
21. माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “बिल्डिंग पार्टनरशिप – भारत और समुद्री सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग” नामक पुस्तक का विमोचन किया।