Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा)… करंट अफ़ेयर्स 9 अक्टूबर 2023

1. ICC वर्ल्ड कप 2023 में ‘भारत’ ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीत हासिल की हैं।

2. बिहार के पश्चिम चंपारण के ‘मर्चा धान’को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैंग प्राप्त हुआ है।

3. वायुसेना प्रमुख ‘एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी’ ने प्रयागराज में वार्षिक वायु सेना दिवस परेड के दौरान भारतीय वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया है।

4. इसरो ने ‘गगनयान मिशन’ के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण की तैयारी शुरू की है।

5. ‘तमिलनाडु’ राज्य का पहला तट मंदिर भारत का पहला हरित ऊर्जा पुरातत्व स्थल बन गया है।

6. देहरादून, उतराखंड में ‘अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कॉंग्रेस’ का आयोजन किया गया है।

7. असम राज्य में ‘मुख्यमंत्री लोक सेवक आरोग्य योजना’ को शुरू किया है।

8. 08 अक्टूबर को ‘भारतीय वायुसेना दिवस’ मनाया गया है।

9. ‘जम्मू कश्मीर’ ने दूसरी बार राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांग T-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।

10. ‘मध्य प्रदेश’ राज्य में भारत की सबसे बड़ी ‘पम्प भंडारण परियोजना’ की आधारशिला रखी गई है।

11. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने कुल ‘107 मेडल’ जीते हैं।

12. डॉ. विनोद स्वामी’ को ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

13. इंडसइंड बैंक ने ग्राहक उन्मुख डिजिटल बैंकिंग ऐप ‘INDIE’ लॉन्च किया है।

14. प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता ‘धर्मेंद्र देओल’को 25वें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2022-23 से सम्मानित किया गया है। 

15. ‘राजस्थान’ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में तीन नए जिले बनाने का ऐलान किया है।

16. भारतीय क्रिकेट आइकन ‘महेंद्र सिंह धोनी’Jio Mart के नए ब्रांड एंबेसडर बने है।

17. उतर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन’ कर दिया गया है। 

18. शिक्षा मंत्रालय ने ‘प्रौद्योगिकी और भारतीय भाषा शिखर सम्मलेन’ का आयोजन किया है। 

19. जलवायु परिवर्तन के लिए भारतीय मूल की प्रोफेसर ‘डॉ. जोयिता गुप्ता’ को स्पिनोज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

20. भारत तमिलनाडु के ‘नागापट्टिनम’ से श्रीलंका के जाफना में कांकेसंथुराई बंदरगाह तक नौका सेवा शुरू करेगा।