Fri. Jul 26th, 2024

1.‘नोवाक जोकोविच’ ने US ओपन 2023 का खिताब जीता है।

2. लद्दाख के ‘न्योमा’ में दुनिया के सबसे ऊँचे फाइटर एयरफील्ड का निर्माण किया जाएगा।

3. ‘कोको गॉफ’ ने US ओपन का महिला एकल का खिताब जीता है।

4. पूर्वी दिल्ली के लोनी क्षेत्र में पहले ‘दिव्यांग पार्क’ का निर्माण किया जाएगा।

5. सितंबर 2023 में ‘विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023’ का आयोजन मेक्सिको में किया जाएगा।

6. सितंबर 2023 में, उतर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्धा इंटरनेशनल फॉर्मूला वन सर्किट में पहली बार ‘मोटोजी रेस’ का आयोजन किया जाएगा।

7.जामिया मिलिया इस्लामिया की कुलपति और प्रतिष्ठित पद्म श्री प्राप्तकर्ता ‘प्रोफेसर नजमा अख्तर’ को अकादमिक क्षेत्र में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

8. ‘ऑस्ट्रेलिया’ ने ICC पुरुष ODI रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

9 भारतीय क्रिकेट टीम ने ‘एशिया कप’ के वनडे मैच में पाकिस्तान टीम को 228 रनों से हराया है।

10.युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ‘रक्षा रमैया’ को कर्नाटक टेबल टेनिस एसोशिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

11.11 सितंबर को ‘राष्ट्रीय वन शहीद दिवस’ मनाया गया है।

12.चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में ‘डॉ.दिप्यमान गांगुली’ को ‘शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया जाएगा।

13.भारतीय सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्रिगेडियर ‘संजय कुमार मिश्रा’ को डॉ. एम गोखले पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

14. ‘IIT दिल्ली’ ने मिट्टी के कटाव की पहली राष्ट्रीय स्तर की मैपिंग की है।

15. मध्य प्रदेश राज्य सरकार की कैबिनेट ने ‘मॉब लिंचिंग पीड़ित मुआवजा योजना’ को मंजूरी दी है।

16.जम्मू कश्मीर राज्य में ‘बंगस वैली फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया है।

17.‘किरण जॉर्ज’ ने बैटमिंटन में इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 पुरुष एकल का खिताब जीता है।

18. ‘भारत’ ने SAFF अंडर-16 चैम्पियनशिप 2023 फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है।

19. भारत ने संवादात्मक भुगतान के लिए ‘हैलो UPI’ लॉन्च किया है।

20. G20 सम्मेलन में ‘अफ्रीकी यूनियन’ को स्थायी सदस्यता मिली है।