Sat. Jul 27th, 2024

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली ‘वैश्विक संगोष्ठी’ का उद्घाटन किया है।

2. 14 सितंबर को ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ मनाया जा रहा है।

3. ICC वनडे रैंकिंग में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शुभमन गिल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

4. में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस कंपनी ने भारतीय वायु सेना को पहला ‘एयरक्राफ्ट C-295’ सौंपा है।

5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने राष्‍ट्रव्‍यापी स्‍वास्‍थ्‍य सेवा योजना ‘आयुष्‍मान भव अभियान’ का शुभारंभ किया है।

6. पटना नगर निगम ने ‘कैश फॉर वेस्ट योजना’ शुरू की है।

7. वाराणसी, उत्तर प्रदेश में चौथी ‘G20 सतत वित्त कार्यसमूह’ की बैठक शुरू हुई है।

8. प्रसिद्ध एक्टर कॉमेडियन ‘सतिंदर कुमार खोसला’ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

9. प्रसिद्ध डॉली भेड़ बनाने वाले वैज्ञानिक ‘इयान विलमुट’ का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

10. ‘महाराष्ट्र’ राज्य ने पांचवी बार ‘राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैम्पियनशिप 2023’ का ख़िताब जीता है।

11. ‘सिंधु गंगाधरन’ को द नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (NASSCOM) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

12. उत्तराखंड राज्य सरकार ने राज्य की पहली ‘सेवा क्षेत्र नीति’ को मंजूरी दी है।

13. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने ‘पाकिस्तान’ देश से ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी के अधिकार वापस लिए है।

14. 1992 बैच के IFS अधिकारी ‘गोपाल बागले’ को ऑस्ट्रेलिया देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

15. प्रसिद्ध रुद्र वीणा प्रतिपादक ‘उस्ताद अली जकी हैदर’ का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

16. पंजाब राज्य के अमृतसर में पहला ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ खोला गया है।

17. भारत और ‘सऊदी अरब’ ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

18.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार ‘ट्रांसजेंडर प्राइड वॉक’ आयोजित की गई है।

19. ‘विजयवाडा रेलवे स्टेशन’ को भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ने ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है। 

20. लद्दाख के ‘न्योमा’ में दुनिया के सबसे ऊँचे फाइटर एयरफील्ड का निर्माण किया जाएगा।