Wed. Jul 24th, 2024

1. महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में ‘मारबत उत्सव’ मनाया जा रहा है।

2.15 सितंबर को ‘राष्ट्रीय अभियंता दिवस’ मनाया गया है।हा

3. नार्वे फ़िल्म फेस्टिवल में फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को ‘डुओ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

4.भारत ‘स्वीकृत इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी’ (OIML) सर्टिफिकेट जारी करने वाला दुनिया का 13वां देश बना है।

5. उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी ने जयपुर में ‘बांध सुरक्षा’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है। 

7.इस बार 04 दिसंबर को महाराष्ट्र के कोंकण तट पर स्थित ‘सिंधुदुर्ग किले’ में नौसेना दिवस मनाया जाएगाl 

8.आंध्र प्रदेश राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने आंध्र प्रदेश राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ‘मंडली बुद्ध प्रसाद’ को गाडीचेरला पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

9. ‘रजनीश कुमार’ मास्टर कार्ड इंडिया के नए अध्यक्ष बने है।  

 

10. उतर प्रदेश के वाराणसी में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन किया गया है।

11.ओबैदुल हसन’ को बांग्लादेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

12. मशहूर अभिनेता ‘रियो कपाडिया’ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

13.लुब्रिकेंट ब्रांड Mobil ने अभिनेता ‘ऋतिक रोशन’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 

14.गोवा राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘गृह आधार योजना’ शुरू की है। 

15.उतर प्रदेश राज्य सरकार भाषा संवर्धन के लिए ‘संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ का आयोजन कर रही है। 

16.हरियाणा राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ पेश करने का निर्णय लिया है। 17.‘पश्चिम बंगाल सरकार’ फुटबॉल के विकास के लिए स्पेन के ला लीगा क्लब के साथ समझौता किया है।

18.ओडिशा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना’ का शुभारंभ किया है। 

19.पंजाब राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में ‘सारागढ़ी स्मारक’ की आधारशिला रखी है।20.केद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल’ लॉन्च किया है।