Tue. Jul 23rd, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 17 नवंबर हिन्दी

1. ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ़्रीका को 3 विकेट से हराकर 8वी बार फाइनल में पहुँची ।

2. 17 नवंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाएगा।
3. 17 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।
4. मेघालय राज्य सरकार ने ‘खाद्य सुरक्षा’ अभियान की शुरुआत की है।
5. वित्त मंत्रालय ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में बदलाव पेश किए हैं।
6. ICC ODI Bowling Ranking में केशव महाराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


7. वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2025 तक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर मॉड्यूल निर्माता बन जाएगा।
8. आइसलैंड देश ने 14 घंटे में 800 भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है।
9. उत्तर कोरिया की धमकियों को रोकने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया देश ने सुरक्षा समझौते में संशोधन किया है।

10. अशोक लेलैंड कंपनी ने भारत का पहला LNG – संचालित ढुलाई ट्रक का निर्माण किया है।


11. समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य उत्तराखंड बनेगा।
12. अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा समावेशन सूचकांक में 129 देशों में भारत 117वें स्थान पर रहा है।
13. व्यापारियों के एकाधिकार को तोड़ने के लिए सरकार ने पीएम किसान भाई योजना की शुरुआत की है।
14. स्पॉटिफाई पर दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले कलाकार अरिजीत सिंह बने हैं।
15. एक विश्व कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा बने हैं।


16. DOT ने जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस और वनवेब को (ISP) Internet Service Provider लाइसेंस प्रदान किया है।
17. न्यूजीलैंड देश ने जैव विविधता बहाली के लिए इंटरेक्टिव मानचित्र लॉन्च किया है।
18. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया है।
19. PUMA इंडिया ने बॉलीवुड अभिनेता और उद्यमी अनुष्का शर्मा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।


20. दुनिया की सबसे ऊंची नटराज प्रतिमा दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में स्थापित की गई है।
21 पश्चिम बंगाल विधान सभा ने बंगाली कैलेंडर के पहले दिन ‘पोइला बैसाख’ को ‘बांग्ला दिवस’ या पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस घोषित करने का एक प्रस्ताव पारित किया है।