Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 30 अक्टूबर हिन्दी

1. ICC विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने ‘इंग्लैंड’ को 100 रनों से हराया है।


2.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ‘महेंद्र सिंह धोनी’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

3. भारत ने चौथे पैरा एशियन गेम्स 2023 में कुल ‘111 पदक’ जीते हैं।
4.अमेरिकन-कैनेडियन एक्टर ‘मैथ्यू पेरी’ का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
5. गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी रहे ‘बैजनाथ अग्रवाल’ का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
6. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट लिमिटेड’ (NCEL) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर लॉन्च किया है।


7. 29 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय देखभाल और सहायता दिवस’ मनाया गया है।
8. 15वें ‘जनजातीय युवा कार्यक्रम’ का उद्घाटन मुंबई में किया गया है।
9. भारतीय अभिनेत्री ‘ऋचा चड्ढा’ को फ्रांस के महावाणिज्यदूत ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘शेवेलियर डान्स लोर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।
10. मणिपुर राज्य में ‘मेरा हौचोंगबा’ वार्षिक महोत्सव मनाया गया है।
11. पंजाब राज्य के ‘अमृतसर’ और ‘कपूरथला’ को ऐतिहासिक और घार्मिक पर्यटन महत्व के 30 शहरों में शामिल किया गया है।
12. ‘श्रीनगर’ में भारतीय अर्थशास्त्र के चौथे वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया गया है।
13. ‘उतर प्रदेश’ राज्य सरकार ने CM ग्रिडस योजना को लागू करने के लिए URIDA की स्थापना की है।
14. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘16वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है।
15. केंद्र शासित प्रदेश ‘दिल्ली’ में ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना 2023’ शुरू की गई है।
16. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गोवा’ के पणजी में राष्ट्रीय खेलों के 37वें संस्करण का उद्घाटन किया है।


17. लोकप्रिय ओडिया संगीत निर्देशक और गीतकार ‘स्वरूप नायक’ का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
18. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (IMC) के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया है।
19. भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘चाणक्य रक्षा संवाद 2023’ आयोजित किया है।
20. अभिनेत्री ‘कैटरीना कैफ’ को प्रसिद्ध स्विस घड़ी निर्माता कंपनी RADO ने अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।