Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 7 नवंबर हिन्दी

1. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंकाई खिलाड़ी ‘एंजेलो मैथ्यूज’ टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
2. ‘रोहित ऋषि’ को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।


3. ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 में बांग्लादेश ने ‘श्रीलंका’ को 3 विकेट से हराया है।
4. 37वें राष्‍ट्रीय खेलों में ‘महाराष्ट्र’ राज्य 199 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।
5. आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय ने जल दिवाली ‘वुमन फॉर वाटर, वाटर फॉर वुमन’ शुरू किया है।

6. IQAir के वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर ‘नई दिल्ली’ बना है।
7. भारतीय चेस खिलाड़ी ‘आर वैशाली’ ने ‘फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2023’ का खिताब अपने नाम किया है।

8. ‘मैक्स वेरस्टैपेन’ ने साओ पाउलो ग्रैंड पिक्स 2023 का खिताब जीता है।
9. नई दिल्ली में ‘गंगा उत्सव’ के 7वें संस्करण का आयोजन किया गया है।
10. प्रसिद्ध कवि ‘गिवे पटेल’ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
11. ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (RBI) को ‘बिजनेस चेंजमेकर ऑफ द ईयर 2023’ से सम्मानित किया है।
12. ‘बांग्लादेश’ 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 की मेजबानी करेगा।
13. ‘हीरालाल सामरिया’ को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

14. पश्चिमी घाट पर ‘सेनेमास्पिस रशीदी’ की नई प्रजाति खोजी गई है।
15. ‘प्रवर्तन निदेशालय’ (ED) की सिफारिश पर भारत सरकार ने 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मो पर प्रतिबंध लगाया है।
16. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ’11वें सुल्तान जोहर कप’ में कांस्य पदक जीता है।
17. भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर ‘एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’ का खिताब अपने नाम किया है।
18. भारत-मलेशिया ‘संयुक्त आयोग’ की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
19. भारत और ‘इटली’ देश ने श्रमिकों, छात्रों तथा पेशेवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
20. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ‘संयुक्त अरब अमीरात’ में अपना क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय खोलेगा।