Sat. Jul 27th, 2024

अभनपुर के नेताजी सुभाष कॉलेज में साइबर सेफ्टी की लगी क्लॉस अभनपुर थाना पुलिस प्रभारी श्रीमती वेदवती दरियों के नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 16.08.2022 को नेताजी सुभाष महावि. के सभागृह में 350 विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताया।

अभनपुर के नेताजी सुभाष कॉलेज में साइबर सेफ्टी की लगी क्लॉस थाना पुलिस प्रभारी बताये साइबर क्राइम से बचने के उपाय

साइबर सेफ्टी की कक्षा में उन्होने विद्यार्थियों को लिंक फ्राड , रिमोट कंट्रोल एप्लीकेशन फ्राड, गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करने से पहले सोंचे, इंसटेंट लोन फ्राड, अश्लील विडियो काल फ्राड, QR कोड फ्राड , ब्लक मैसेज फाड, कैशबैक ऑफर फ्राड , ATM कार्ड फ्राड, OLX फ्राड, Spoofing कॉल फ्राड, KBC फ्राड ,और भी अन्य तरहों के फ्राड के बारे में बताया

व्हाटसअप सुरक्षा टिप्स, फेसबुक सुरक्षा टिप्स, महिला सुरक्षा टिप्स विषयोंविषयों पर गहराई से जानकारी देते हुए ऐसे अपराध एवं धोखे बाज से सतर्क रहना सामाजिक सुरक्षा की दृष्टिकोण से आवश्यक होना बताया। विद्यार्थियों को यह जानकारी साइबर सेफ्टी जागरूकता अभियान के तहत् पुलिस विभाग के द्वारा दिया गया है। कार्यक्रम के अंत में महावि. के प्राचार्य डॉ. व्ही. के. मिश्रा ने पुलिस विभाग का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।