Wed. Jul 24th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 11 दिसंबर 2023 हिन्दी

1. 11 दिसंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस और यूनिसेफ दिवस मनाया जाएगा।
2. IBM कंपनी के द्वारा पहली बार 1,000 क्यूबिट क्वांटम चिप जारी की गई है।
3. केंद्र सरकार ने मार्च 2024 तक के लिए प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है।
4. उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित Urban Co-operative Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
5. अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
6. RBI ने लगातार 5वीं बार रेपो रेट को 6.50% दर पर बरकरार रखा है।
7.डिजिटल परिवर्तन के लिए एक्सेंचर और Union Bank of India ने साझेदारी की है।
8.‘जयपुर वैक्स म्यूजियम’ में डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।


9. ‘सूर्य नूतन’ को बढ़ावा देने के लिए इंडियन ऑयल और EKI Energy समझौता किया है।
10. ICC ने वनडे विश्व कप फाइनल की मेजबानी करने वाली अहमदाबाद की पिच को औसत रेटिंग दी है।
11. 5वें नागालैंड हनी बी दिवस का आयोजन किसामा गांव में किया गया है।
12. आनंद कृपालु को स्विगी के नए अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है।


13. हनुक्का उत्सव 2023 में 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा है।
14. राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री के तौर पर जल शक्ति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
15. आरईसी लिमिटेड को एसोचैम द्वारा ‘विविधता और समावेशन में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता’ का पुरस्कार मिला।
16. अनाहत नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2023 में दूसरी सबसे कम उम्र की विजेता बनीं।
17. बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है।


18. नरेंद्र मोदी एलसीए तेजस उड़ाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।
19. अफगानिस्तान ने नई दिल्ली में अपना दूतावास स्थायी रूप से बंद कर दिया है।
20. क्रिस्टोफर लक्सन ने न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली है।