Tue. Jul 23rd, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 12 दिसंबर 2023 हिन्दी

1. 12 दिसंबर 2023 को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया जाएगा।
2. रक्षा मंत्रालय और TCIL कंपनी ने 588 करोड़ रुपए का समझौता किया है।
3. अमित शाह ने पटना में 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता की है।


4. Artificial Intelligence Research Seminar 12-14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
5. भारत अनुकूल जलवायु परिवर्तन पर अगले 7 वर्षों में 57 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा।
6. प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स का आयोजन नई दिल्ली शहर में किया जा रहा है।


7. मास्टरकार्ड के सहयोग से IDFC First Bank ने “First SWYP” क्रेडिट कार्ड लांच किया है।
8. भारत देश 27वें निवेश संवर्धन एजेसियों के विश्व संघ के अंतर्राष्ट्रीय निवेश सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
9. युवाओं को पर्यावरण पहल में सशक्त बनाने के लिए ग्रीन राइजिंग पहल की शुरुआत की गई है।
10. FIH Junior Men’s Hockey World Cup में भारत ने कनाडा देश को 10-1 से हराया है।
11. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण द्वारा ‘डार्क पैटर्न की रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023′ जारी किए गए हैं।
12. ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह के द्वारा 4E WAVE को लॉन्च किया गया है।


13. National Mission for Clean Ganga (NMCG) और Mississippi River Cities and Towns Initiative (MRCTI) ने एक MOCP पर हस्ताक्षर किए हैं।
14. TDF योजना के तहत विभिन्न उद्योगों के लिए 291.25 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 70 परियोजनाओं को स्वीकृत दी गई है।
15. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने मध्य प्रदेश में सड़क संपर्क और परिवर्तनशीलता में सुधार के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
16. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजीकृत आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को गर्म, ठोस भोजन उपलब्ध कराने के लिए गर्म पका हुआ भोजन योजना शुरू की है।


17. शब्दकोश प्रकाशक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने रिज़ को अपना वर्ड ऑफ द ईयर 2023 चुना है।
18. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने पांच साल की अवधि के लिए अपने बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में तरुण बजाज की नियुक्ति की घोषणा की है।
19. भारत में ग्रामीण विपणक के प्रमुख निकाय, रूरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RMAI) ने वर्ष 2023-2025 के लिए RMAI के अध्यक्ष के रूप में श्री पुनीत विद्यार्थी की नियुक्ति की घोषणा की है।
20. एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा ने भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी (SASO) के रूप में पदभार संभाला है।
21. यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त, एच.ई. श्री विक्रम के. दोराईस्वामी ने प्रोफेसर (डॉ.) मोहन कुमार की पुस्तक इंडियाज मोमेंट: चेंजिंग पावर इक्वेशन अराउंड द वर्ल्ड का विमोचन किया।