Sat. Jul 27th, 2024

(प्रचंड धारा) रायपुर…. कन्याकुमारी से शुरू होकर राहुल गांधी का “भारत जोड़ो यात्रा” श्रीनगर में खत्म हो गई। देशभर में फैली हिंसा और नफरत को खत्म करते हुए देश को एकजुट करने के उद्देश्य से शुरू की यह यात्रा एक ऐतिहासिक पदयात्रा रही।

इस पदयात्रा के सफलता पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए श्रीनगर में खत्म हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। श्री ठाकुर ने बताया कि यात्रा की समाप्ति से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को देश भर के युवाओं का समर्थन मिला है। उन्होंने देशभर में घूम घूम कर बेरोजगारों और किसानों की आवाज को सुना है। उन्हें काफी अनुभव मिला है। टिकेन्द्र ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा का मकसद केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करना है। बेरोजगारी, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचार, खुलेआम राजनीतिक खरीद फरौक्त, समाज को बांटने, घीणा, नफरत के माहौल और महंगाई के खिलाफ लोगों में जागृति लाना है। इस यात्रा में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति : टिकेन्द्र सिंह ठाकुर