Thu. Jul 25th, 2024

( प्रचंड धारा) कांकेर… छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस ने नक्सलियों के दो हजार रुपया का नोट खपाते हुए नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से कुल 27 लाख 62 हजार रुप या2000 के नोट बरामद किया है। आरोपित विपल्व सीकदार पखांजूर क्षेत्र के पानावर निवासी है वही रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर का रहने वाला है। विपल्व सिकदार कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है। गढ़चिरौली पुलिस ने घेराबंदी कर किया दोनो को गिरफतार किया है।