Thu. Jul 25th, 2024

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं, क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को ऐलान हो गया है। वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होगी। CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी। लेकिन इससे पहले यह खबर आ रही है कि कांग्रेस अपने लगभग 40 विधायकों की टिकट काट सकती है। अब देखना होगा कि आज होने वाली सीईसी की बैठक में किन नामों पर मुहर लगती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में एक और खुलासा किया। आपको बता दें कि प्रदेश में आचार संहिता का ऐलान तो हो गया हैं और चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। भाजपा ने पांच सीटों को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा।

उमर और करप्शन को देखते हुए –

इन विधायकों की कट सकती है टिकट

1.विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़
2.गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़
3.शकुंतला साहू, कसडोल
4.चंद्रदेव राय, बिलाईगढ
5.राजमन बेंजाम, चित्रकोट
6 ममता चंद्राकर, पंडरिया
7.शिशुपाल शोरी, कांकेर
8.रश्मि सिंह, तखतपुर
9.प्रेमसाय टेकाम, प्रतापुपर
10.कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर

11.भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़

12. रेखचंद जैन, जगदलपुर 50%

13. वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज 50%

14 किस्मतलाल नंद, सरायपाली

15. प्रकाश नायक, रायगढ़

16. देवती कर्मा, दंतेवाड़ा (परिवार से)

17. मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार

18 विनोद चंद्राकर, महासमुंद 50%

19. रामपुकर सिंह,पत्थलगांव

20. खेलसाय सिंह, प्रेमनगर

21. Ud मिंज, कुनकुरी

22. कुंवर निषाद, गुंडरदेही

23. चक्रधर सिदार, लैलूंगा