Wed. Jul 24th, 2024

1. संसद की नयी इमारत को ‘भारत का संसद भवन’ नाम दिया है।

2. पैरालंपिक एथलीट ‘मार्क धमोई’ ने ‘वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स 2023’ में गोल्ड मेडल जीता है।

3. नई दिल्ली में ‘रक्षा और विज्ञान’ पर भारत और मलेशिया देश के बीच 10वीं बैठक आयोजित की गई है।

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने संसद भवन का नाम ‘संविधान संसद’ सुझाया है।

5. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया’ ने नवनिर्मित ‘उड़ान भवन’ और भारतकोष अग्रिम जमा (ई-वॉलेट) सुविधा के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है।

6. न्यूयोर्क, अमेरिका में सयुंक्त राष्ट्र महासभा के ‘78वें सत्र’ का आयोजन किया जा रहा है।

7. भारत सरकार ने ‘कनाडा’ के शीर्ष राजनयिक को निष्काषित किया है।

8. दिल्ली के ‘राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल’ में भारत के पहले ट्रांसजेंडर आउट पेशंट विभाग यानी OPD को शुरू किया गया है।

9. तीन साल बाद दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ‘गांधी वॉक’ के 35वें संस्करण का आयोजन फिर से शुरू हुआ है।

10. ‘कार्लोस सैंज’ ने सिंगापुर ग्रैंड पिक्स 2023 का खिताब जीता है।

11. अभ्यास ‘ऑपरेशन सजग’ भारतीय तटरक्षा बल द्वारा आयोजित किया गया है।

12. खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रसार भारती’ के साथ एमओयू साइन किया है।

13. ’19वें एशियाई गेम्स’ का आयोजन हांगझोऊ, चीन में किया जाएगा।

14. भारतीय मूल के ‘निहार मालवीय’ को पेंगुइन रैंडम हाउस का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है।

15. आईएएस ‘कुलदीप द्विवेदी’ को CBI के उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

16. ‘धनंजय जोशी’ को दूरसंचार उधोग निकाय के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (DIPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

17. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने ‘अडॉप्ट ए स्कूल’ के कार्यान्वयन का आदेश जारी किया है।

18. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘बेंगलुरु’ में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) विकसित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

19. भारत की G20 अध्यक्षता पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव ‘अपूर्व चंद्रा’ ने पीपुल्स G-20 नामक ई पुस्तक का अनावरण किया है।

20. असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की शीर्ष फेलोशिप ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।