Sat. Jul 27th, 2024

1. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने कर्नाटक के ‘होयसल मंदिर’ को विश्व घरोहर का दर्जा दिया है।

2. जम्मू कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद ‘कैप्टन तुषार महाजन’ के नाम पर रखा गया है।

3. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया’ ने नवनिर्मित ‘उड़ान भवन’ और भारतकोष अग्रिम जमा (ई-वॉलेट) सुविधा के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है।

4. दिल्ली के ‘राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल’ में भारत के पहले ट्रांसजेंडर आउट पेशंट विभाग यानी OPD को शुरू किया गया है।

5. असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की शीर्ष फेलोशिप ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।

6. ‘कार्लोस सैंज’ ने सिंगापुर ग्रैंड पिक्स 2023 का खिताब जीता है।

7. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहली बार ‘दिव्यांगजनों का महाकुंभ’ आयोजित किया गया है।

8. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने ‘शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय’ को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी है।

9. अरुणाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ‘मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना’ की घोषणा की है।

10. ‘ मेजर पायल छाबड़ा’ पैरा कमांडो बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।

11. 18 सितंबर को ‘विश्व बांस दिवस’ मनाया गया है।

12. महाराष्ट्र राज्य सरकार ‘नमो 11 सूत्रीय कार्यक्रम’ शुरू करेगी।

13. पंजाब राज्य सरकार ‘अवशेष मुक्त बासमती चावल’ की खेती का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी।

14. ‘न्यायमूर्ति काजी फैज ईशा’ पाकिस्तान देश के 29वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

15. ISSF निशानेबाजी वर्ल्ड कप 2023 में भारत की ‘ऐलावेलिन वेलारिवन’ ने गोल्ड मेडल जीता है।

16. टाइम मैगजीन ने दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की सूची में भारतीय कंपनी ‘इंफोसिस’ को 64वां स्थान मिला है।

17. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 84 कलाकारों को ‘संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार‘ से सम्मानित किया है।

18. मध्य प्रदेश के राज्यपाल ‘मंगुभाई पटेल’ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

19. भारत में IIT कानपुर ने स्टार्टअप इको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए ‘ICICI बैंक’ के साथ साझेदारी की है।

20. ‘श्रीनिवासन के स्वामी’ ने ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ (ABC) के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया है।