Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 21 अक्टूबर हिन्दी

21 अक्टूबर 2023 को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जायेगा।

फेडरल बैंक ने अपने ‘मुक्कन्नूर मिशन’ पहल की शुरुआत की है।

अरुणाचल प्रदेश ने बाघ अभयारण्यों के लिए ‘विशेष बाघ सुरक्षा बल’ के गठन को मंजूरी दे दी है।

भारत ने फरवरी 2024 तक 31 MQ-9B drone के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया है।

भारत Global Remote Work Index (GRWI) में 64वें स्थान पर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने महाराष्ट्र में 511 ‘प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ किया है।

क्वालकॉम और गूगल पहनने योग्य उपकरणों के लिए RISC-V chip बनाने के लिए साझेदारी की है।

कोलकाता शहर में राष्ट्रीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी ‘गांधी बुनकर मेला’ आयोजित किया जा रहा है।

पंजाब राज्य सरकार ने राज्य को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए होप इनिशिएटिव पहल की शुरूआत की है।

CCEA ने लद्दाख में 13 गीगावॉट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है।

 गोवा राज्य के काजू की भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है।

भारत की पहली Regional Rail RapidX का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने 2024-25 सत्र के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 150 रुपये बढ़ाया है।

19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 भोपाल शहर का महिला थाना ISO प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला महिला पुलिस स्टेशन बन गया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, ​​महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) ने भारत में बच्चों में कुपोषण से लड़ने के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम “सुपोषित भारत – सशक्त भारत” के दौरान बच्चों में कुपोषण के प्रबंधन के लिए एक नया मानकीकृत प्रोटोकॉल लॉन्च किया है।

महाराष्ट्र के नागपुर के 17 वर्षीय रौनक साधवानी इटली में अंडर-20 विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियन बनकर उभरे है।

में नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन, जिसे 3 नागा के नाम से भी जाना जाता है, यूनिट को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध लेखिका और कार्यकर्ता शिवशंकरी को तमिल में लिखे गए उनके संस्मरण, सूर्या वामसम के लिए वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया।

 तमिलनाडु सरकार ने राज्य पशु की सुरक्षा के लिए नीलगिरि तहर संरक्षण परियोजना शुरू की है।

 आईआईटी बॉम्बे ने नैनोस्ट्रक्चर्ड हार्ड-कार्बन फ्लोरेट्स (एनसीएफ) नामक एक नई सामग्री विकसित की है, जिसने 87 प्रतिशत से अधिक की अभूतपूर्व सौर-थर्मल रूपांतरण दक्षता हासिल की है।