Tue. Jul 23rd, 2024

भारत सरकार ने वर्ष 2024 तक ‘भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर’ स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘गगनयान’ के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ के पहले संस्करण का उद्घाटन किया गया है।

ICMR ने ‘हिमाचल प्रदेश’ राज्य के दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से दवाएं पहुँचाई हैं।

21 अक्टूबर ‘राष्ट्रीय पुलिस स्मृति’ दिवस मनाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी परिषद (FIH) ने महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी ‘भारत’ को प्रदान की है। 

HP ने ‘इप्सिता दासगुप्ता’ को भारत का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ को ‘APAAR ID’ का नाम दिया गया है।

उतर प्रदेश राज्य के गोंडा में पहला ‘मिशन शक्ति कैफे’ स्थापित किया गया है।

 ‘हैदराबाद’ में वर्ष 2024 में ई प्रिक्स के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने ‘दुर्गा भारत सम्मान पुरस्कार’ प्रदान किए हैं।

विशाखपट्नम में भारतीय नौसेना द्वारा ‘MILAN -24 अभ्यास’ का आयोजन किया जाएगा।

मिज़ोरम राज्य में दो दिवसीय ‘एंथुरियम महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ है।

नई दिल्ली में ‘औधौगिक प्रदूषण विरोधी अभियान’ शुरू किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में सहकारी बैंक की ‘जमा लिंक्ड ऋण योजना’ शुरू की गई है।

यूनाइटेड किंगडम में ‘कैंब्रियन पेट्रोलिंग प्रतियोगिता 2023’ में ‘भारतीय सेना’ ने स्वर्ण पदक जीता है।

विश्व पर्यटन संगठन ने 54 उत्कृष्ट पर्यटन गांवों 2023 की सूची में गुजरात के कच्छ जिले के ‘धोरडो गांव’ को शामिल किया है।  

22 वर्षीय कुर्द-ईरानी महिला ‘जीना महसा अमिनी’ को यूरोपीय संघ के ‘सखारोव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ‘हार्टलैंड त्रिपुरा परियोजना’ का उद्घाटन किया है।

 ‘REC लिमिटेड’ को आपदा प्रबंधन में ‘गोल्डन पीकॉक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।