Sat. Jul 27th, 2024

  1. भारत के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक ‘एम. एस स्वामीनाथन’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

2. हैरी पॉटर में प्रोफेसर डंबलडोर का किरदार निभाने वाले ‘सर माइकल गैम्बन’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

3. टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

4. 28 सितंबर को ‘विश्व रेबीज दिवस’ मनाया गया है।

5. जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 में ‘स्विट्जरलैंड’ देश शीर्ष पर रहा है।

6. आयी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के अनुसार ‘भारत’ में वर्ष 2050 तक बुजुर्गों की आबादी 20% हो जाएगी।

7. जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक ‘शैलेश गुप्ता’ को ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स कॉउंसिल इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

8. ‘गोकुल सुब्रमण्यम’ को इंटेल इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

9. वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक ‘विवेक भसीन’ को ‘भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र’ का निदेशक नियुक्त किया गया है।

10. HP ने ‘गूगल’ के साथ मिलकर भारत मे क्रोमबुक के निर्माण के लिए सहयोग किया है 

11. ‘उतर प्रदेश’ राज्य सरकार ने 100% ODF प्लस कवरेज हासिल किया है।

12. बिहार राज्य के ‘कैमूर जिले’ में दूसरा बाघ अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा।

13. उतर प्रदेश राज्य सरकार ‘दूसरी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप’ की मेजबानी करेगा।

14. ओडिशा राज्य सरकार की विधानसभा ने ‘भूमि अधिग्रहण विधेयक’ पारित किया है।

15. ‘एशियन गेम्स 2023’ में भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।

16. गृहमंत्री अमित शाह ने अमृतसर में ‘उत्तरीय क्षेत्रीय परिषद’ की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की है।

17. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और फाउंडर नीता अंबानी को ‘रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे’ की ओर से ‘सिटीजन ऑफ मुंबई’ 2023-24 से सम्मानित किया गया है।

18. ’14वां ग्लोबल सिक्ल समिट’ नई दिल्ली मेंआयोजित किया गया है।

19. ‘वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग्स 2023’ में भारत को ‘56वां स्थान’ प्राप्त हुआ है

20. ऑस्कर 2024 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में मलयालम फिल्म ‘2018: एवरीवन इज हीरो’ को नामित किया गया है।