Tue. Jul 23rd, 2024

1. पंजाब में गुरदास जिले के ‘नवांपिंड सरदारां गांव’ को सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

2. उत्तर प्रदेश राज्य के बुंदेलखंड में भारत का पहला ‘जल विश्वविद्यालय’ खुलने जा रहा है।  

3.  ‘इंदौर’ को नेशनल स्मार्ट कॉन्क्लेव 2023 में सर्वश्रेष्ठ सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

4. 29 सितंबर को ‘विश्व ह्रदय दिवस’ मनाया गया है।

5.  ‘मणिपुर’ राज्य सरकार ने पहाड़ी जिलों में AFSPA को 06 महीने के लिए बढ़ा दिया है। 

6. हैरी पॉटर में प्रोफेसर डंबलडोर का किरदार निभाने वाले ‘सर माइकल गैम्बन’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

7. छ्त्तीसगढ़ राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना’ की शुरुआत की है। 

8. रूसी वित्त मंत्रालय द्वारा प्रकाशित एक दस्तावेज़ के अनुसार रूस वर्ष 2024 में अपने ‘रक्षा खर्च’ को 70% तक बढ़ाएगा। 

9. उत्तराखंड राज्य के मसूरी में देश के पहले ‘कार्टोग्राफिक म्यूजियम’ का उद्घाटन हुआ है। 

10. इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023’ में उत्तर प्रदेश राज्य को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार मिले हैं। 

11. भारत के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक ‘एम. एस स्वामीनाथन’ का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

12. टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

13. ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज’ (TCS) 43 अरब डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी है। 

14. ताइवान देश ने अपनी पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी ‘हाइकुन’ का अनावरण किया है। 

15. वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग्स 2023’ में भारत को ‘56वां स्थान’ प्राप्त हुआ है। 

16. ‘बनमाली अग्रवाल’ को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

17. ‘अमित झिंगरन’ को SBI लाइफ इंश्योरेंस ने नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। 

18. जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक ‘शैलेश गुप्ता’ को ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स कॉउंसिल इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

19. हिमाचल प्रदेश के मुख़्यमंयत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जीवन का आधार, आप का पौष्टिक आहार’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया है। 

20. गोकुल सुब्रमण्यम’ को इंटेल इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।