Tue. Jul 23rd, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 3 नवंबर हिन्दी

1. 37वें राष्‍ट्रीय खेलों में महाराष्‍ट्र 60 स्‍वर्ण सहित 162 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
2. मुंबई के ‘वानखड़े स्टेडियम’ में सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

3. ‘दीपेश नंदा’ टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के सीईओ और एमडी बने है।
4. भारत-सिंगापुर रक्षा नीति की 15वीं वार्ता ‘नई दिल्ली’ में आयोजित की गयी है।
5. ‘साइमा वाजेद’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का नेतृत्व करेंगी।

6. कोलकाता के राजभवन के ‘सिंहासन कक्ष’ का नाम ‘सरदार वल्लभभाई पटेल’ के नाम पर रखा गया हैं।
7. ‘नंदिनी दास’ को ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
8. ‘एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप 2023’ में ‘ऐश्वर्या प्रताप सिंह’ ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
9. प्रसिद्ध लेखक ‘टी पद्मनाभन’ को ‘केरल ज्योति पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया हैं।

10. ‘चीन’ देश ने 40वां अंटार्कटिका वैज्ञानिक अभियान शुरू किया है।
11. इंग्लैंड के क्रिकेटर ‘डेविड विली’ ने विश्वकप 2023 के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है।
12. केरल राज्य में ‘पारुमला पेरुन्नल’ उत्सव मनाया गया है।
13. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो 2023’ का उद्घाटन किया है।
14. ‘डॉ.एस.के. वसंथन’ को वर्ष 2023 के लिए ‘एज़ुथाचन पुरस्कार साहित्य’ के लिए चुना गया है।
15. भारत और ‘संयुक्त अरब अमीरात’ ने शिक्षा के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
16. यूनेस्को ने राजस्थान में ग्वालियर को ‘संगीत का शहर’ नाम दिया है।
17. पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर और समाजिक कार्यकर्ता ‘दीनानाथ राजपूत’ को ‘रोहिणी नैय्यर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
18. भारतीय वायुसेना द्वारा ‘MiG-21 Bison’ को रिटायर किया गया है।
19. ‘थ्रोटल एयरोस्पेस सिस्टम कंपनी’ (TAS) को उनके मल्टीपर्पज़ ड्रोन प्रोडक्ट DOPO के लिए DGCA से टाइप-सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।
20. अर्जेंटीना के प्रसिद्ध फुटबॉलर ‘लियोनेल मेसी’ ने रिकॉर्ड 8वीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का ‘Ballon d’Or’ पुरस्कार’ अपने नाम किया है।