Wed. Jul 24th, 2024

( प्रचंड धारा ) करंट अफ़ेयर्स 4 नवंबर हिंदी

1. भारत ने बांग्लादेश देश के साथ 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।

2. थाइलैंड ने भारतियों को बिना वीजा यात्रा करने की सुविधा दी है।
3. क्रिकेट से जुड़े ‘Bazball’ शब्द को कोलिन्स डिक्शनरी में जोड़ा गया है।
4. देश के वर्क फोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 2022-23 में बढ़कर 37% प्रतिशत हुई है।
5. बस्तर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ राजपूत को रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
6. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बने हैं।
7. यूनेस्को द्वारा कोझिकोड शहर को भारत का प्रथम ‘साहित्य का शहर’ बनाने की घोषणा की गई है।
8. बेंगलुरु शहर के 10 वर्षीय विहान तल्या को ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया है।
9. थ्रॉटल एयरोस्पेस सिस्टम्स ड्रोन कंपनी को DGCA से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।
10. भारत का पहला WiFiG – Ready Broadband Network लांच करने के लिए Tata Play Fiber और नोकिया ने साझेदारी की है।
11. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने कालाहांडी जिले में 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया है।

12. भारतीय रिजर्व बैंक के नए Executive Director के रूप में मनोरंजन मिश्रा को नियुक्त किया है।
13. क्रिकेट विश्व कप के एक संस्करण में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीक बल्लेबाज Quinton de Kock बने हैं।
14. क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद इंग्लैंड के डेविड विली खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

15. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर – 1 गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) बन गए हैं।
16. भारत और कजाकिस्तान के बीच कजाकिस्तान के ओटार में अभ्यास काज़िंड-2023 शुरू हुआ।
17. भारत ने पैरा एशियन गेम्स 2023 में ऐतिहासिक 111 पदक ( 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य ) साथ पांचवें स्थान पर रहा. चीन 521 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।
18. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (ICN) का सदस्य बन गया।
19. भारत के ‘हंगर प्रोजेक्ट’ के माध्यम से उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए नॉर्वे सितंबर 2026 तक तीन वर्षों में ₹44.7 मिलियन आवंटित करेगा।
20. अंतरिक्ष स्टार्ट-अप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया गया। विक्रम-1 एक बहुस्तरीय प्रक्षेपण यान है जो लगभग 300 किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है।