Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) स्पोर्ट न्यूज़ … आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले गए। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई पारी 50 रन पर सिमट गई। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीत लिया।

एशिया कप 2023 का फाइनल टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला काफी खराब साबित हुआ। श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। श्रीलंका की खराब गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दुशन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। दासुन शनाका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। महेश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंता को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में विराट कोहली,हार्दिक पांड्या,जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई। वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

मोहम्मद सिराज ने चामिंडा वास के रिकॉर्ड की बराबरी की


सिराज ने वनडे में सबसे कम बॉल पर 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने 5 विकेट 16 गेंद पर लिए। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 बॉल पर 5 विकेट झटके थे।

श्रीलंका के 5 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल पाए

 श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 5 खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। कुसल मेंडिल ने सबसे ज्यादा 17 और दशुन हेमंथा ने 13 रन बनाए। भारत के लिए सिराज के अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।

श्रीलंका ने बनाया वनडे का दूसरा सबसे कम स्कोर

एशिया कप के फाइनल भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 50 रन पर ऑलआउट कर दिया है। भारत को 51 रन का लक्ष्य मिला है। श्रीलंका टीम वनडे क्रिकेट में अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इससे पहले 2012 में श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 43 रन पर ढेर हो गई थी। 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी।