Sat. Jul 27th, 2024

(प्रचंड धारा) अभनपुर…. राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2022-23 के लिए चयनित खिलाड़ी

  1. चारूलता पाल- लम्बी कूद में प्रथम स्थान
  2. युवानी सिन्हा – पैदल चाल में प्रथम स्थान।
  3. इशारानी सिन्हा- 800 मीटर में प्रथम, 1500 मीटर दौड़ मे द्वितीय स्थान।
  4. सानिया सिन्हा – 400 मीटर प्रथम स्थान प्राप्त किया

ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अभनपुर के छात्र गण लगातार प्रत्येक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधि निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता या नुक्कड़ नाटक, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन हितेषी योजनाओं को भमण कर देखने में भी शिक्षकों एवं छात्रों की रूचि बनी रहती है, इसके लिए आसपास के गांव का भी भ्रमण कर नरवा ,गरवा ,घुरवा, बाड़ी जैसे योजनाओं का अवलोकन करते हैं ।

डी,एस वर्मा प्राचार्य
(स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अभनपुर)

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अभनपुर के प्राचार्य डी, एस,वर्मा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफल होने पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।