Tue. Jul 23rd, 2024

[ प्रचंड धारा ]… नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर में दिनांक 29.08.2022 दिन सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद जी की 114 वीं वर्षगाठ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में रस्सा खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें महावि. के प्राचार्य डॉ. व्ही. के. मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के 8-8 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें महिला वर्ग में प्रथम स्थान बी.पी.ई. द्वितीय वर्ष तथा पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान बी.पी.एड. प्रथम सेमे. ने हासिल किया। इस अवसर पर महावि. के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त जानकारी महावि. के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आशीष दीवान ने दी