Tue. Jul 23rd, 2024

( प्रचंड धारा ) मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है।उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे।

उज्जैन के राजा महाकाल के आशीर्वाद से बने सीएम

mohan yadav , मोहन यादव सीएम

जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया गया है।

मोहन यादव की सियासी सफ़र

मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया गया। मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे।

भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि कमलनाथ के चेहरे पर लड़ रही कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट गई।