Sat. Jul 27th, 2024

( प्रचंड धारा ) शिक्षा विभाग में पदोन्नति को लेकर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है।

brij mohan agrawal education minister chhattisgarh

विधानसभा में आज एक प्रश्न के उत्तर में अग्रवाल ने शिक्षा विभाग में पदोन्नति और शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की।

विधानसभा में शिक्षकों की पदोन्नति का यह मामला प्रश्नकाल के दौरान उठा। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में सवाल किया था। सेन की अनुपस्थिति में अनुज शर्मा ने कहा कि विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दुर्ग जिला में 250 स्कूल प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। 1500 से ज्यादा पद रिक्त हैं। पदोन्नति की प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जाएगी।

इस पर विभागीय मंत्री अग्रवाल ने बताया कि स्कूल में जो भी सीनियर व्याख्याता रहते हैं उन्हें प्रभारी प्राचार्य बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रमोशन की प्रक्रिया लंबे समय से नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग स्तर के करीब ढाई लाखा शिक्षक हैं। 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों का सीआर नहीं मिला है। इसी वजह से पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते 5 साल में शिक्षा विभाग में कोई भर्ती नहीं हुई, जिन 4 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उन्हें हमारी सरकार नियुक्ति पत्र दे रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक साल के भीतर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हस्तक्षेप और आग्रह के बाद अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया छह महीने में पूरी कर देंगे।