Sat. Jul 27th, 2024

(प्रचंड धारा)अभनपुर… समीपस्थ चंडी मंदिर में महा अष्टमी के पावन पर्व पर आज चंडी मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । आज मां चंडी मंदिर में हजारों लोगों ने पूर्णाहुति दी मंदिर परिसर स्वाहा स्वाहा की गूंज से गुंजा गुंजायमान हो गया।

हवन पूजन के बाद 108 बाती के साथ महा आरती की गई

पूर्णाहुति देने आज क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू,, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीण साहू , पार्षद बलविंदर गांधी,

मंदिर समिति के अध्यक्ष कांति भाई चावड़ा, उपाध्यक्ष नीलमणि टंडन, राजू निम्बेकर, संदीप दीवान, डायमंड साहू,

विद्याभूषण सोनवानी, जनपद सदस्य नीमा निम्बेकर, कमलेश टंडन, साथी महा आरती का आयोजन की संध्या आरती जागृत कोसले द्वारा किया गया।।

माँ चण्डी

आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधिवत पूजा की जाती है। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से मां दुर्गा व्यक्ति की हर मनोकामना को पूर्ण कर देती हैं।

महागौरी आराधना मंत्र-
श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

‘ॐ देवी महागौर्यै नमः॥

माँ महागौरी