Fri. Jul 26th, 2024

(प्रचंड धारा) अभनपुर… रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी अभनपुर के ग्राम चंडी मंदिर में माता का दर्शन करने पहुंचे,
साथ बस्ती शीतला मंदिर का दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उनके साथ रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज अभनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल ,उपाध्यक्ष किशन शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष कांति भाई चावड़ा, उपाध्यक्ष नील मनीष टंडन, आदि लोग उपस्थित थे।

अभनपुर समीपस्थ चंडी मंदिर में महा अष्टमी के पावन पर्व पर आज चंडी मंदिर में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

आज मां चंडी मंदिर में हजारों लोगों ने पूर्णाहुति दी मंदिर परिसर स्वाहा स्वाहा की गूंज से गुंजायमान हो गया।

हवन पूजन के बाद 108 बाती के साथ महा आरती की गई

पूर्णाहुति देने आज रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पूर्व पार्षद डॉक्टर चंद्राकर, पार्षद बलविंदर गांधी,

मंदिर समिति के अध्यक्ष कांति भाई चावड़ा, उपाध्यक्ष नीलमणि टंडन, राजू निम्बेकर, संदीप दीवान, डायमंड साहू,

विद्याभूषण सोनवानी, जनपद सदस्य नीमा निम्बेकर, कमलेश टंडन, साथ ही महा आरती का आयोजन की संध्या आरती जागृत कोसले द्वारा किया गया।।