Tue. Jul 23rd, 2024

(प्रचंड धारा) लखनऊ… केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पणकिया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री रेड्डी ने कहा किअयोध्या को विश्व पर्यटक केंद्र बनाने के लियेप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार औरराज्य सरकार संयुक्त रुप से काम कर रही है।

source : pib

श्री रेड्डी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसरपर प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश की सांस्कृतिकविरासत को आगे बढाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ‘’लता स्मृति चौक’’ आने वालीनवजवान पीढी को लता दीदी की याद दिलायेगा और उनके गीत,गज़ल और भजन सेना के जवानों और नागरिकों को राष्ट्रभक्ति के लिये प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि लता दीदी के जीवन के संघर्षों औरमेहनत का ही नतीजा था कि उन्हें भारत रत्न पुरुस्कार से नवाज़ा गया।श्री रेड्डी ने कहा कि लता दीदी ने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हजार गाने और भजन गाये।

लता दीदी के गीत राष्ट्रभक्ति की मिसाल- श्री जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया।
siource : pib

श्री रेड्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे गर्व महसूसहो रहा है कि भारत रत्न लता जी की स्मृति में बने चौकके लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथजी ने मुझे आमंत्रित किया है। लता जी ने भगवानश्रीराम चन्द्र जी के जीवन से सम्बंधित अनेको भजनगाये है,जो विभिन्न भाषाओं में गाये है हम दक्षिण राज्यसे आते है हमारी मातृभाषा तेलगू है हम इनके भगवानराम से सम्बंधित भजन तेलगू में सुनते रहते है। हमारामंत्रालय संस्कृति के उत्थान के लिए संकल्पित है इसकेउत्थान में कोई कमी नही आने दी जायेगी।

देश ही नहीं दुनिया के दिलों की भी लता दीदी ने जीता- श्री जी. किशन रेड्डी

Source : pib